पहले अध्याय मे धृतराष्ट्र बोले
संजय बाते युध्द की खोले
कोरवो की सेना मे शूरवीर है
द्रोपदी के पुत्र महारथी है
सेनापतियो के नाम बताए संजय
भीष्म , द्रोणाचार्य और कर्ण है
रहे युध्द को जान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
शंखनाद से आकाश गुंजे
इतने मे अर्जुन कुछ सोचे
सारथी बने कृष्ण से ये कहे
रथ को बीच मे खडा कीजिए
अर्जुन देख रहे सभी अपने
कैसे युध्द करूँ मैं इनसे
शिथील हो खुद को जान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
अर्जुन कृष्ण से ये कह रहे है
नष्ट कुल को कैसे करूँ मैं
धन संपत्ति के लोभ मे आकर
पाप बडा ये कैसे करूँ मैं
बाते बता रहे है संजय
अर्जुन की दशा को दर्शा रहे
रखे अर्जुन कुल का मान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें