आँठवे अध्याय मे अर्जुन बोले
ब्रम्ह, अध्यात्म, कर्म ये क्या है
अधिदैव, अधियज्ञ कौन है
इस शरीर मे यह कैसे है
परम अक्षर, ब्रम्ह, अध्यात्म, जीवात्मा
भूतो के भाव को कर्म है कहाँ
बता रहे भगवान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
बोले भगवान दो मार्ग काल के
शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष है
एक मे हो मृत्यु तो परमगति हो
दूजे मे प्राप्त जन्म, मृत्यु को
शुक्ल पक्ष मे ब्रम्ह को प्राप्त हो
कृष्ण पक्ष मे पुनः जन्म हो
मृत्यु के दो काल
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
हे अर्जुन तु सभी काल मे
समबुध्दि रूप योगमुक्त हो
मेरी प्राप्ति के लिए साधना
निरन्तर करने वाला हो
योगी रहस्यो का उल्लंघन कर
सनातन परमपद को प्राप्त हो
बता रहे भगवान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें