बारहवे अध्याय मे अर्जुन बोले
दो उपासको मे श्रेष्ठ कौन है
भजन ध्यान मे लगे रहकर
परमेश्वर को जो भजता है
या निराकार ब्रम्ह को ही
अतिश्रेष्ठ भाव से भजते है
श्रेष्ठ का दीजीए ज्ञान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
भगवान बोले मुझे भजे जो
मुझको योगियो मे उत्तम है वो
परन्तु ब्रम्ह को जो भजता है
वो भी मुझे प्राप्त होता है
यदि भजने मे असमर्थ है
फल का त्याग करना भी श्रेष्ठ है
भक्ति का दे ज्ञान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
दयालु , क्षमावान , और संतुष्ट
चतुर , पक्षपात से जो रहा छुट
शरीर को वश मे जिसने भी किया
वह भक्त अतिप्रिय मुझको है हुआ
धर्म को निष्काम प्रेम भाव से
अपनाए वो मुझे प्रिय है
बता रहे भगवान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें