चौदहवे अध्याय में भगवान बोले
परम ज्ञान को फिर से कहूँ मैं
जान जिससे हुए है मुक्त मुनिजन
परम सिद्धि को प्राप्त हुए है
प्रकृति सब जीवो की माता
सब प्राणी , जीवो का पिता मैं
माता, पिता भगवान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
शरीर को बांधे जो तीन गुण ये
सत्व , रजो व तमोगुण है
सत्वगुण उत्पन्न ज्ञान हो
रजोगुण से लोभ प्राप्त हो
तमोगुण है मोह का दाता
और अज्ञान भी प्राप्त है होता
तीनो गुण को जान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
अर्जुन बोले हे भगवन
किन लक्षण से ये तीन गुण
सुन अर्जुन बोले भगवान
इन लक्षणों को तू जान
मुझको निरंतर जो भजता है
इन गुणों को लांघ जाता है
आश्रय मुझको जान
कृष्ण वाणी का लो गीता ज्ञान
सुन लो सारा जहान 2
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें