कुछ आस हमे भी होती है
कुछ चाह हमे भी होती है
हम लड़की है तो क्या हुआ
परवाह हमे भी होती है
कुछ हम भी करना चाहते है
कुछ हम भी बनना चाहते है
हम लड़की है तो क्या हुआ
जीवन में संवरना चाहते है
जब लक्ष्मीबाई जैसा है दम
बुजदिल खुद को क्यों माने हम
हम लड़की है तो क्या हुआ
हमसे ही तो है हर जन्म
हम बात पते की करते है
हर राह पर आगे बढ़ते है
हम लड़की है तो क्या हुआ
खतरों से हम ना डरते है
एक सोच नयी बनाएंगे
हर राह में हमको पाएंगे
हम लड़की है तो क्या हुआ
साबित करके दिखाएंगे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें