rose day से शुरुआत हुई
मेरी फूलो से बात हुई
फूल दुखी होकर बोले
जिंदगी हमारी बर्बाद हुई
जब तक थे हाथ में भारतीयो के
लगता था वाकई फूल हे हम
कभी ईश्वर पर तो कभी शहीदों पर
गर्व से फुले न समाते थे हम
पर जब से रीत अंग्रेजी आई
लोगो ने तो खुशियां मनाई
कभी ख़ुशी में हमे बिखरा दिया
कभी गम में हमे मरोड़ दिया
आज की इस पीढ़ी ने हमारे वजूद को ही झकझोर दिया
prapose day पर खुश हो बहुत ये चार पल की चांदनी है
रोज करो ईश्वर को प्रपोज़ वो मान गए तो आमदनी है
choklate day पर चॉक्लेट ने भेजा मुझे पैगाम
तेरा मन तो भरता नही बख्श दे ए इंसान
मैं बोली इंसान ने तेरा ऐसा भी क्या छीन लिया
खाने के लिए बनी हे तू हमने तो वही काम किया
कहा समझा है तू अभी की क्यों में पिघली जाती हु
जब तुम लोगो की कठोरता को आँखों से देख ना पाती हु
एक तरफ हे कितने बच्चे भूखे ही सो जाते है
और लड़के अपनी gf पर खूब चॉक्लेट लुटाते है
कभी चॉक्लेट डे के दिन बच्चों की भूख मिटाकर तो देखो
वो छोटी चॉक्लेट से ही खुश हो जाते
और तुम अपनी gf को देखो
teddy day पर टेडी का लटका हुआ चेहरा देखा
मुझे तो हे बच्चे ही पसंद कहा लड़कियो के बिच फंसा
बच्चों के साथ जब होता हु आता हे मुझे बहुत मजा
पर लड़कियो के हाथ में लगता दे दी हो जेसे मुझे सजा
कभी मुझे दबाती हे कभी selfie ही लिए जाती है
काम हो जाये जब मेरा तो पलंग पर फेक कर जाती हे
प्रेम से मुझको रखते हे दिल के होते सच्चे
मेरे सच्चे दोस्त हे मेरे प्यारे बच्चे
promise day पर फिर gf bf का नाटक शुरू हुआ
आज करेंगे जो भी promise कल ही सारे होंगे धुँआ
इससे अच्छा एक वादा घर वालो से ही कर दो
उनका नाम होगा रोशन इतनी आस ही भर दो
क्योकि इश्क में brakup की ग्यारंटी 99.9% होती हे
पर घर वाले छोड़ेंगे साथ यह बात हजम ना होती है
hug day पर तुम जादू की झप्पी उन लोगो को दो
जिनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो
कितने लोग आज मौत के द्वार पर ही खड़े
क्या पता कब मौत का द्वार उनके लिए खुल जाए
कई लोगो की जिंदगी बनी मौत के जैसी है
कोशिश तो करो जानने की की उनकी life कैसी है
थोडा प्यार उन्हें तुम दो दुआएँ ढेरो देंगे
तुम्हारे प्यार से थोडा ही सही पर खुश तो वो हो लेंगे
kiss day पर तुम ईश्वर के पेरो को चूम के देखो
जन्नत सा लगेगा तुमको खुशिया मिलेगी लाखो
लो आ गया अब वो दिन जब नाटक खूब चलेगा
भारतीय संस्कृति का अब खूब तमाशा बनेगा
सरे आम नीलाम करेंगे अपने देश की इज्जत
देशद्रोही के जैसी feelings में होगी खूब बरकत
हमारे देश की हालत का कारण जो फिरंगी हे
उनका साथ देंगे कुछ लोग मनाएंगे वैलेंटाइन डे
अब लगती जिनको हमारी ये सारी बाते फिजूल है
असल में वो ईश्वर से बनी सबसे बड़ी भूल है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें