मुश्किलो का जवाब कभी शमशान नही होता
मजबूत हो जिसका दिल वो इंसान नही रोता
पर चाहो तो तुम रोकर हल्का कर लो मन
क्योकि दिल में दबाये रखना तो आसान नही होता
आत्मसम्मान गिराकर कोई व्यक्ति महान नही होता
बेमन से पहनाया गया हार कभी सम्मान नही होता
आसानी से चाहो तो तारीफे झूठी सुन लो
क्योकि दिल में जगह बनाना तो आसान नही होता
तिजोरी खूब भरकर कोई धनवान नही होता
दो चार भलाई करके कोई गुणवान नही होता
रिश्ते ही असली पूंजी है इन्हें सम्भाले रखना
क्योकि इस पूंजी को फिर कमाना आसान नही होता
प्यार व अपनेपन का कोई मोल नही होता
नफरत का सुखी जीवन से मेलजोल नही होता
प्यारी है ये सृष्टि प्यार से इसको सींचो
क्योकि नफरत पीकर जीना आसान नही होता
घर ही घर में रहने से कुछ काम नही होता
गाँव में ही कुछ करने से नाम नही होता
कठिन लगे तो इतने में ही मन को कर लो खुश
क्योकि दुनिया में छा जाना तो आसान नही होता
बचपन से सुख मिलने में कोई मान नही होता
जीवन जो फटकारे तो अपमान नही होता
वरना दुसरो की राहो पर पीछे पीछे चलना
क्योकि खुद की राह बनाना तो आसान नही होता
छोटी चोट जो सह जाए बलवान नही होता
स्वार्थीपन से देते हो वो दान नही होता
दान किसे कहते है ये शहीदों से तुम सीखो
क्योकि जीवन से लड़ जाना आसान नही होता
आसान नही होता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें