बाबा रामदेव ने अलख जगाया
योग करो भाई योग करो
योग करने वालो की ambulence खाली खड़ी है
बाकी को तो time कहा सेहत की किसको पड़ी है
काम जल्दी पूरा होना
चाहे एल्युमिनियम का खाना
हांड़ी में खाने वालो की तंदरुस्ती यूँ अड़ी है
बाकी को तो time कहा सेहत की किसको पड़ी है
घर में ही ब्रह्माण्ड भरा है
हर रोग का है उपचार
आयुर्वेद चुनने वालो की रोग समस्या सडी है
बाक़ी को तो time कहा सेहत की किसको पड़ी है
भर भर के खाना है सबको
खाना भी अंटशंट है अब तो
पोष्टिक खाने वालो के भविष्य में सुख की लड़ी है
बाकी को तो time कहा सेहत की किसको पड़ी है
देर रात तक जागेंगे
फिर सुबह देर से उठेंगे
जल्दी रोज जो उठते है उनमे स्फूर्ति बड़ी है
बाकी से आलस ना छूटे सेहत की किसको पड़ी है
भविष्य में फिर रोओगे
बिस्तर में लेटे बोलोगे
हे भगवान् सेहत दे दे तकलीफ होती बड़ी है
फिर भगवान भी यही कहेंगे तू ना सोचे खुद अपना
तो तुझको सेहत देने की मुझको भी क्या अड़ी है
तब ना तुझको समय रहा अब सेहत की क्यों पड़ी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें