आज दिवस है विजय तिलक का
गर्व करो सम्मान करो
देश के खातिर शहीद हुए जो
अपने परिवार को छोड़
देश के खातिर विजय युद्ध में
अपनी जान गवां गये वो
उनके खातिर हर एक पल में
अपने दिल, दिल की धड़कन में
भारत माँ का सम्मान करो
कितनी माँ की गोद छूटी
कितनी सुहागनों की
अपने देश की शान बचाने में
हाथों की चूड़ियां टूटी
कितनी बहने रह गयी
भाई के इन्तजार में
सम्मान की हकदार है वो
जो देश की आन बचाने को
अपनी राखी वार दे
विनती है सभी से इतनी भारत माँ को मान दो
हमारे खातिर शहीद हुए जो उनको तुम सम्मान दो
कारगील विजय दिवस की ढेर सारी बधाई
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें