*नववर्ष- विक्रम संवत २०७७*
हर्षोल्लास के साथ मनाओ,
लॉक डाउन से दुःखी न होकर
घर पर ही आनन्द उठाओ,
देखो जाकर छत पर कैसे
पंछी नववर्ष मनाते है,
चीं चीं कर सरर सरर
हवा के संग उड़ जाते है,
ऐसा नववर्ष कभी भी तुमने
जीवन में ना देखा होगा,
प्रकृति संग जो मिली है फुर्सत
उसका आनन्द है अनोखा।
विक्रम संवत २०७७ नववर्ष की आपको
ढेर सारी शुभकामनाएँ
*नूतन पू.त्रि.*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें