हमारे प्रेम का बखान निःशब्द है
पर फिर भी लिखना चाहती हूँ,
आपके आशीर्वाद तले
जीवन भर जीना चाहती हूँ,
आप दोनों का स्नेह
मेरे जीवन की प्रीत है,
आप मुझ पर गर्व करो
बस वही तो मेरी जीत है,
आपने अपनी खुशियों से
मेरा जीवन सँवारा है,
दुःख भी दुःख कभी लगे नही
आपका प्रेम ही इतना प्यारा है,
आपके चरणों में ही अपना
स्वर्ग में पाती हूँ,
मेरे पहले ईश्वर हो आप
आपके चरणों में सर झुकाती हूँ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें