ना रूकना, ना थमना
और ना कभी घबराना,
तुझे जहाँ से मौका मिले ना यार
तू कुछ न कुछ सीखना,
मुश्किलें आती है
और आती ही रहेंगी,
जो तुझे रोकेंगी, खिंचेगी,
धक्का मारकर गिरा भी देगी,
पर तू उन्हें जवाब देना
और फिर खड़े हो जाना,
तुझे जहाँ से मौका मिले ना यार
तू कुछ न कुछ सीखना,
और चाहे उतना आगे बढ़ जाना
लेकिन उसके बाद भी
तुझे जहाँ से मौका मिले ना यार
तू कुछ न कुछ सीखना और बस सीखते ही रहना....।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें