दो व्यक्ति आपस में बातें कर रहे थे...
पहला बोला- यार मुझे आम बहुत पसंद है लेकिन आम गर्मी में ही क्यों आते हैं?????
तो दूसरा आसमान की तरफ उंगली दिखा कर बोला-
बेटे हमारे पास टेक्नोलॉजी कि वो ताकत है जिससे हम प्रकृति को बदल सकते हैं और 12 महीने आम खा सकते हैं....।
इतने में ही जोर की बिजली कड़की और झमाझम बारिश होने लगी।
पहला बोला- बिन मौसम बरसात यार कैसे और क्यो???
इतने में दो बड़े-बड़े ओले उनके सिर पर गिरे और आवाज आई - "बेटे तुमने मेरी तरफ उंगली दिखा कर ताकत की बात की तो सोचा मैं भी तुम्हें अपनी ताकत दिखा ही दूं...।
संदेश- इंसान टेक्नोलॉजी के नाम पर इतरा कर जो प्रकृति से टक्कर ले रहा है ना... यह भविष्य में बहुत भारी पड़ेगा क्योंकि प्रकृति और भगवान से बड़ी ताकत ना थी, ना है और ना होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें