कितना प्यारा है ये मौसम
इसे जीने को दिल चाहता है,
सोंधी सोंधी खुशबू
हवाओ के साथ आती है,
मन को छू जाती है,
मुस्कुराहट दे जाती है,
आसमान से बौछारें जब
धरती को छूने आती है,
संगीत इतना प्यारा
मन हल्का कर जाती है,
बारिश की बूंद
मेरी बालकनी पर पड़ती है
उस बून्द में से कई बूंदे बिखरकर
मेरे चेहरे पर आती है,
और मन को
ताजगी भरा सुकून दे जाती है.....।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें