स्वतंत्रता दिवस है स्वतंत्र हैं हम
पर सोच भी स्वतंत्र तो होनी चाहिए ना,
जिन्होंने दी हमें आजादी की खुशियां
उनकी तरफ झुकाव भी तो होना चाहिए ना,
आजादी की चाह थी जिन्हें
वह तो आजादी जी ना पाए,
पर हमें देखकर सुकून मिले उन्हें
आजादी को उस अंदाज से जीना चाहिए ना,
फिर गुलामी की तरफ बढ़ रहे हम
अपने कदम अभी ही रोक ले
स्वतंत्रता दिवस पर ये संकल्प तो होना चाहिए ना...।
स्वतंत्रता दिवस की आपको बहुत बहुत शुभकामनाएँ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें