जिंदगी जीने के तरीके ढूंढो
नही तो जिंदगी कटने लग जायेगी,
आप समझ ही नही पाओगे
और जिंदगी छंटने लग जायेगी,
माना अकेले आये थे
और अकेले जाना है,
पर अपने आप को खुद से
इतना भी न बांधो,
की किसी से कोई मतलब नही,
गलत बातों से मतलब ना रखो
पर बाहर खुलकर सांस लो और
जी लो ये अनमोल जिंदगी,
क्योकि जाती जिंदगी
फिर नही आएगी.....।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें