साल की बिदाई हो
या नए साल की बधाई हो
उत्साह कभी कम नही होता,
हिंदुस्तानी को कोई
खुशियां मनाने से रोक ले
इतना किसी मे दम नही होता,
हम सभी अपने अपने त्यौहार
श्रद्धा-भक्ति से सजाते है,
हम हिन्दू तो वर्ष में
तीन नववर्ष मनाते है,
हम सभी के पास
अपने-अपने त्यौहार भरपूर है,
फिर भी एक-दूसरे के त्यौहार में
हम उत्साह में चूर है,
हम हर धर्म के त्यौहार में
देश को उत्साह से सजाते है,
इसीलिए तो हम अनेको में एक
हिंदुस्तानी कहलाते है....।
नववर्ष की बहुत बहुत शुभकामनाएँ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें