ये बात उस समय की है जब मेरी सगाई हुई थी.......
सगाई से शादी के बीच करीब एक साल का समय रहा।
अब आप तो समझते ही होंगे कि सगाई से शादी के बीच प्यार के साथ-साथ नोक-झोंक भी उतनी ही होती है।
अब बात कुछ यूं थी कि हमारी नोक-झोंक झगड़े में बदल गयी और झगड़े का नतीजा ये रहा कि हम दोनों ने अपनी व्हाट्सअप प्रोफाइल (डीपी) हटा दी.....।
अब ये जब मेरे परिवार ने मेरा और इनके इधर इनका मुड़ परिवार वालो ने भांप लिया...फिर सबकी नजर व्हाट्सअप प्रोफाइल पर पड़ी जिसे खाली देखकर सभी को पता लग गया कि हमारा झगड़ा हुआ है....परिवार वालो ने हमारे बीच मे पड़ने की बजाय कुछ दिन इंतजार करने का निर्णय लिया.....कुछ दिनों तक सभी की नजर हमारी व्हाट्सअप प्रोफाइल पर रही.....फिर कुछ 3,4 दिनों के बाद जब हमारे बीच सुलह हुई... हमने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली....सबने देखी......तब कही जाकर सभी ने चैन की सांस ली।
एक प्रोफाइल पिक्चर ने सारी परिस्थिति गढ़ दी...।
😀😀😀😀😀😀😀
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें