मेरी शादी को अभी कुछ ही महीने हुए थे।
काम से निपट कर मैं बेठी। मैंने मोबाइल हाथ में लिया और व्हाट्सएप पर स्टेटस देखने लगी। तभी मेरी एक सहेली के स्टेटस पर मैंने देखा उसकी खुद की फोटो डाली है और नीचे लिखा है ॐ शांति.....।
मैं चौक गई ! मैंने सोचा, अरे ! ऐसा कैसे यह कैसे हुआ? मेरे कुछ समझ नहीं आया। इतनी देर में मेरी दूसरी सहेलियों के फोन आने लगे यह क्या हुआ?
मैंने उनके नंबर पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। मैंने बार-बार फोन किया पर कोई जवाब नहीं आया।
अचानक से किसी सहेली के स्टेटस पर उसके मरने की खबर आ जाए तो इंसान की क्या हालत होगी???? जबकि कुछ ही दिन पहले आपकी उससे बात हुई है।
अचानक ऐसा क्या हुआ? मुझे समझ नहीं आया मैं क्या करूं? फिर मुझे ध्यान आया की उनके गांव में उनके घर के पास मेरे साथ पढ़ाने वाली एक मैडम का घर भी है।
मैंने उनको फोन किया उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। मुझे तो कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था क्या करूँ??
फिर दोबारा मैंने उनको फिर फोन किया उन्होंने फोन उठाया तो पीछे से ढोल की आवाज आ रही थी मैं फिर घबरा गयी यह ढोल किस बात पर बज रहा है?
फिर मैंने उनसे अपनी सहेली का नाम लेकर कहा कि उनसे बात हो सकती है क्या? मैं कब से उसे फोन कर रही हूं पर वह फोन नहीं उठा रही। उन्होंने कहा हाँ अभी बात करवाती हूं। जैसे उन्होंने कहा- हाँ अभी बात करवाती हूँ, अब मेरे समझ नहीं आ रहा था कि चोंकु या खुश होउ।
फिर उन्होंने मेरी बात मेरी सहेली से करवाई उनकी आवाज सुनी तब जाकर मन को शांति मिली। अब सवाल यह था की उनके स्टेटस पर ऐसा स्टेटस क्यों डाला और किसने डाला? क्या उन्होंने कोई मजाक किया? यदि मजाक है तो उनकी अच्छी खबर देने वाली थी मैं पर फिर उन्होंने कहा- मैं बाद में फिर लगाती हूँ फोन और वह खबर झूठी है।
फिर मैंने फोन रखा और देखा तो उनका स्टेटस हट चुका था। कुछ समय बाद उनका फिर से फोन आया तब उन्होंने बताया कि यह सब क्या था......।
दरअसल बात यह थी कि उनके ही नाम की एक और लड़की का एक्सीडेंट हो गया था और उसकी मौत की खबर सुनकर उनका मोबाइल जो किसी कारणवश किसी और के पास था उसने समझा की यही है और उनके व्हाट्सएप पर स्टेटस डाल दिया।
छोटी सी गलतफहमी में आकर उसने स्टेटस डालने में इतनी जल्दबाजी की की उनसे जुड़े सभी लोगों में हल्ला मच गया और उनके घर में धूम मच गयी।
कुछ समय बात करने के बाद हम दोनों इस बात पर खूब हँसे और यह किस्सा जिंदगी में कभी ना भूलने वाला किस्सा बन गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें