आज का समय कितना ही अच्छा क्यो न हो,
फिर भी कल तो याद आता ही है,
गुजर गया अब ना लौटेगा कभी
बस यादों में रह गया हर पल तो याद आता ही है,
कितने किस्से, कितनी कहानियाँ
याद करते ये दौर भी गुजर जाएगा,
आज याद करते है बीते वक़्त को,
आज का ये समय भी
कल बीता वक़्त बन जायेगा,
कुछ समय बीते कल को याद कर लो,
कुछ समय आने वाले कल की बात कर लो,
लेकिन लौटकर आज में आ जाना यारो,
वरना कल जब कल को याद करोगे,
तो आज की यादे ताजा हो जाएगी,
बर्बाद किये इस वक़्त की आदत,
आने वाले कल को भी खा जाएगी,
इसीलिए कल, कल को दो थोड़े पल,
और आज के नाम कर दो समय पूरा,
कल का सोचकर कल में पछतावा हो,
ऐसा ना रह जाये कोई पल आज अधूरा....।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें