पुराने वो दिन
हमेशा ही याद आएंगे,
दौर बदलता जाएगा
वो दिन कही ना जाएंगे,
दिल का एक खास कोना
पुरानी यादों से भरा है,
दिल की धड़कनों में
हर एक किस्सा सुना है,
आज की यादे भी
कल की कहानी बन जाएगी,
यही यादे तो होंगी
जो दिल को धड़कायेगी,
इसीलिए हर पल को जियो
उमंग और उत्साह से,
ये जिंदगी जो जा रही है ना
वो लौट कर ना आएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें