क्यों प्यार है, वजह कहो,
क्यों भारत इतना प्यारा है,
भ्रष्टाचार है, धर्म के झगड़े,
क्या भविष्य तुम्हारा है?
कहो भला ये बात क्या हुई,
ये सोच तुम्हारी बच्ची है,
वजह प्रेम की समझानी पड़े
तो समझ तुम्हारी कच्ची है,
माँ का कोई विकल्प न होता,
मातृभूमि पवित्र है,
अच्छा, बुरा कुदरत की आदत
बदलते रहेंगे चित्र ये...।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें