पग पगले दिखलाओ मय्या,
दर्शन देने आओ मय्या,
आपकी भक्ति मे रम जाए
ऐसी कृपा बरसाओ मय्या,
बच्चे है हम आपके नादान
भूल चूक हो जाती ही है,
पर आपकी ममता है ऐसी
क्षमा हमें कर जाती है,
आपके तेज और शक्ति का आव्हान
हर नारी मे हम करते है,
नाश करने की शक्ति दो माँ
जो नारी की अस्मत हरते है,
नवरात्रि के है ये पावन दिन
भक्ति का हर भाव प्रबल,
आपका मोहक स्वरूप है मय्या
हम भक्तो के जीवन का संबल....।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें