संदेश

जुलाई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बारिश

कितना प्यारा है ये मौसम इसे जीने को दिल चाहता है, सोंधी सोंधी खुशबू हवाओ के साथ आती है, मन को छू जाती है, मुस्कुराहट दे जाती है, आसमान से बौछारें जब  धरती को छूने आती है, संगीत इतना प्यारा मन हल्का कर जाती है, बारिश की बूंद  मेरी बालकनी पर पड़ती है उस बून्द में से कई बूंदे बिखरकर मेरे चेहरे पर आती है, और मन को ताजगी भरा सुकून दे जाती है.....।

जीवन

जीवन रंगीन मिले यह किस्मत की बात है, और ना मिले तो  रंगों को भरना आना चाहिए, रंगों में भी एक जादू है, आकर्षक बने जीवन वो रंगों का चुनाव आना चाहिए, रंग तो भर लेता है हर कोई पर जीवन को जितना लगे उतना रंगों का अंदाज आना चाहिए, और अधिक रंग ना भी मिले कभी तो काले सफेद रंगों से भी सुंदरता उकेरते आना चाहिए, जीवन तो है ही सभी का, पर जीवन जीते कैसे है? वो अंदाज आना चाहिए.....।