जीवन

जीवन रंगीन मिले
यह किस्मत की बात है,
और ना मिले तो 
रंगों को भरना आना चाहिए,

रंगों में भी एक जादू है,
आकर्षक बने जीवन
वो रंगों का चुनाव
आना चाहिए,

रंग तो भर लेता है हर कोई
पर जीवन को जितना लगे
उतना रंगों का अंदाज
आना चाहिए,

और अधिक रंग ना भी मिले कभी
तो काले सफेद रंगों से भी
सुंदरता उकेरते आना चाहिए,

जीवन तो है ही सभी का,
पर जीवन जीते कैसे है?
वो अंदाज आना चाहिए.....।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संस्मरण - तुम 3 साल की हो।

महिला का उपवास

पीहर