संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

2024

23 के जो बुरे दिन थे उनको वही पर छोड़ कर आना, अच्छे दिन की यादों को साथ मे लेकर कदम बढ़ाना, 24 में नई उमंग और  नए उत्साह का स्वागत हो, अच्छी यादे ही सुख देती है इसीलिए स्वस्थ रहो, खुश रहो ताकि प्रेम प्यार का ये वर्ष हो।

माँ

शब्द नही है  पर दिल बहुत कुछ कह रहा है,  माँ आपके जन्मदिन पर  आपके साथ बिताया हर पल  आंखों से बह रहा है,  आंसुओ में खुशी भी है कि  आपने आज के दिन जन्म लिया था  और हमे इतनी अच्छी माँ मिली,  पर दुःख भी है इस बात का कि  दुनिया की अद्भुत शक्ति जिसे माँ कहते है  अब हमारे साथ नही।  जन्मदिन पर प्रणाम माँ💐💐💐♥️

जिंदगी- अनोखी या आम

सुबह होती है,  शाम होती है, जिंदगी यू ही  तमाम होती है,  चंद लोग ही  कर पाते है  जीवन मे  कुछ अनोखा,  बाकी तो सबकी जिंदगी  आम होती है।  कोशिश है जोड़ने की  उन चंद लोगो मे  अपना नाम,   वरना तो आम थे,  आम है और  रह जाएंगे आम।

दशहरा 2023

अंत रावण का नही उसके कुसंस्कारों का है, दस सर के रूप में घमंड, अनीति, अधर्म, क्रोध, लालच, कुचरित्र, दुर्व्यवहार, भ्रम, स्वार्थ, अत्याचार जैसे दुर्विचारो का है। रावण दहन सिर्फ मनोरंजन का त्यौहार नही अपितु बहुत बड़ी सीख है, यहाँ राम की रावण पर ही नही अच्छाई की बुराई पर जीत है।

दादा-दादी

दादू घुमाते है सारा संसार, दादी से मिलता है बहुत सारा प्यार, माँ-पापा उनके आगे डांट कर भी देखे, उनके माँ-पापा से पड़ती उनको मार।

गणेश चतुर्थी 2023

विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता गणपति बप्पा मोरया, आपके आगमन की राह तके, हर वर्ष उमंग, उत्साह जगे, आप आना बनकर जीवन हर्ष, लेकर के जाना सारे दर्द।

हरतालिका तीज 2023

महादेव सुन लो विनती, सुहागन में हो सबकी गिनती, हर जोड़े को देना वर साथ रहे और सुखी रहे, आप जैसे शिव-पार्वती पावन हर रिश्ता बने।

पीहर

जादूगरी सी ऊर्जा देता  पीहर का नजराना, बचपन की यादों का होता सबसे अनमोल खजाना, पीहर से ही तो होती है अस्तित्व की शुरुआत, इसीलिए दादी बनकर भी पीहर से आते-आते नम हो जाती आँख।

शिक्षक दिवस- 2023

एक व्यक्तित्व  कई चेहरे, जिन पर आदर्शों के पहरे, वो कहते है जो बात, हर शब्द रचे जीवन की किताब, उनकी सीख और अनुभव को जीवन मे आजमाना, दिखने को साधारण है पर शिक्षक के पास है दुनिया का सबसे अनमोल खजाना।

चंद्रयान 3 - 23 अगस्त 23

चंदा मामा दूर के अब आ गए है पास, हमारे भारत ने देखो रच दिया इतिहास, गर्व का यह क्षण है तीसरी कोशिश में आ ही गया, चंद्रयान-3 ने तिरंगा चांद पर लहरा दिया, हार नही जो माने कभी उसका नाम है भारत, इतिहास रचे है और रचेंगे संकल्प शक्ति हमारे पास....।

यादे

पुराने वो दिन  हमेशा ही याद आएंगे, दौर बदलता जाएगा वो दिन कही ना जाएंगे, दिल का एक खास कोना पुरानी यादों से भरा है, दिल की धड़कनों में  हर एक किस्सा सुना है, आज की यादे भी  कल की कहानी बन जाएगी, यही यादे तो होंगी जो दिल को धड़कायेगी, इसीलिए हर पल को जियो उमंग और उत्साह से, ये जिंदगी जो जा रही है ना वो लौट कर ना आएगी।  

स्वतंत्रता दिवस -2023

देशभक्ति का हर तरफ  सुर बजे जब कानो में, आसमान रंगीन लगे हो बहार बागानों में, ये सुबह वो सुबह है जो अनोखा जादू कर जाए, हवा में सोंधी महक आये, हर और तिरंगा लहराए।

संस्मरण - तुम 3 साल की हो।

बात शायद 2018 की है। मैंने एक प्राइमरी स्कूल जॉइन की, जहाँ मैं नर्सरी क्लास को पढ़ाती थी।     ये मेरे अनुभव की शुरुआत थी जिसमे मुझे बच्चों को संभालकर उन्हें सिखाना बिल्कुल नही आ रहा था। मैंने बहुत कोशिश की पर मुझसे नही हो पा रहा था।               बच्चे तो मेरी बात सुनकर अनसुना कर देते थे। डांटने, मारने का तो सवाल ही नही उठता। मैंने तो सोच लिया था मुझसे नही हो पायेगा।  फिर एक दिन जब मैं बच्चों को पढा रही थी अचानक से प्रिंसिपल मेम आ गए। उन्होंने देखा मुझसे बच्चे नही सम्भल रहे। वो अंदर आये उन्होंने मुझसे पूछा- तुम कितने साल की हो? मैंने कहा- 23 साल की हूँ मेम। और ये बच्चे कितने साल के है? मेम ने फिर पूछा, मैंने कहा- 3 से 4 साल के। तब प्रिंसिपल मेम ने जो मुझसे कहा वह मुझे अब तक काम आ रहा है जब आज मेरी एक बेटी है।             मेम ने कहा- जब ये बच्चे 3 साल के है तो तुम भी 23 की नही 3 साल की हो। बच्चों के साथ 3 साल की बनकर रहो तब वो तुम्हारी हर बात मानेंगे। बस इस बात को मैंने अपने अंदर उतार लिया और कमाल ये हुआ कि मैं बच्चों की fav टीचर बन गयी। उस दिन मुझे 2 सीख मिली। एक तो की अगर आपसे कुछ नही

मित्रता दिवस - 2023

दोस्ती के है इतने रंग की क्या बताऊँ? क्या सुनाऊ?, दोस्त है इतने अब भी संग  की क्या बताऊँ? क्या सुनाऊ? भगवान ने भी दिए छांटकर मुझको ऐसे दोस्त, विचित्र से है उनके ढंग की क्या बताऊँ? क्या सुनाऊ? मेरे सभी अजीबोगरीब दोस्तो को मित्रता दिवस की ढेर सारी बधाई।

प्यार-दरार

पीछे पलट कर देखु तो हर तरफ प्यार ही प्यार, रिश्ते है ऐसे जैसे हो सब यार, लेकिन आज का रूप अलग है अलग ही है ढंग, तकरार  दरार मे बदल चुके है रिश्तों के हर रंग।

मेरी बेटी

काम मे जब मैं जब लग जाती वो मुझको देखे जाती है, जो एक नजर उसको देखु वो खिलखिला मुस्काती है, मन उदास या हो खराब अब इस बात की परवाह नही, इन बेटियों का चेहरा ही हर सुख, सुकून की चाबी है।

बेटियाँ

थोड़ी सी हंसी दे दो इनकी कली-कली खिल जाती है, इन्हें ज्यादा कुछ नही चाहिए ये बेटियाँ प्रेम के लिए ही तो  दुनिया मे आती है।

त्योहारों की शुभकामनाएं

चित्र

हनुमान जयंती 2023

राम भक्त श्रीराम भक्त है हृदय में जिनके सियाराम, वो परम् प्रतापी, पवन पुत्र, है शिव के अंश वो हनुमान, ना पुजा पाठ करो उनकी ना चढ़ाओ मेवा मिठाई फिर भी बना देंगे बिगड़े काम, बस मन मे रख लो उनके भगवान हृदय से बोलो जय श्री राम.....।

चेहरे

सच्चा कौन है? झूठा कौन? जो जान गए तो मान गए हम, दस रूपो का एक है चेहरा भ्रम में हो पहचान गए तुम, एक रूप को जानोगे तो नौ को क्या झुठलाओगे, मुख पीछे का रूप दिखा दे  वो दर्पण कहा से लाओगे, समय नही है समझ भी नही बोलो तो बोलो क्या किया जाय? सामान्य रहना सीख लो तुम अपने कर्मो पर ध्यान दिया...।

नववर्ष - २०८०

नव उमंग, नवनीत प्रभात, नववर्ष है हमारा, खेतो में नई हरियाली नव वसन्त है प्यारा, भीनी-भीनी भोर है, हवाओ में नव हर्ष, खुशियों से भर जाए आपका २०८० वर्ष....।

लिखना मेरी कला है यार

लिखती जो वो खुद नही लिखना तो मेरी कला है यार, सुविचार लिखती हूँ मतलब  जरूरी हो हूँ ज्ञान का भंडार, जो देखा महसूस किया शब्दो मे पिरोना आता है, उससे किसी को मदद मिले बस यही तो कारण भाता है, कला को मेरी आधार बनाकर मुझे बड़ा मत समझो ना, गलती को मेरी ताना बनाकर मेरी कला पर फोड़ो ना, लिखती हूँ बस इसीलिए इंसान होने का हक छीनो ना....।

होली - २०२३

रंग बिरंगी रंगों जैसे हो जीवन के रंग, थोड़ा लाल, गुलाबी, पीला कभी मचे हुड़दंग, तीखे, खट्टे, मीठे, कड़वे, चाहे जैसे रिश्ते, यार है, बुरा ना मानो होली से हर रिश्ते में प्रेम प्यार है...।

ससुर जी

एक लड़की के लिए जैसा पिता का साथ होता है, ससुराल में वैसा ही ससुर जी का सर पर हाथ होता है, ससुर जी का प्रेम  बहु नही बेटी होने का एहसास करवाता है, ससुर जी का होना ससुराल में राज करवाता है।

पिता

पिता का सर पर हाथ  आलीशान मकान से भी बढ़कर है,  पिता का साथ हर मुश्किल का हल है,  पिता की उपस्थिति सारी चिंता मिटाती है,  जीवन सरल करने को पिता ही काफी है।

महाशिवरात्रि 2023

एक है भूतों के राजा, एक कोमल राजकुमारी, बंधन ये अनोखा है, महादेव और माँ पार्वती का विवाह जग में प्रेम और अटूट रिश्ते का उदाहरण अनूठा है.....।

रिश्ते

वो रिश्ते अक्सर टूट जाते है जिनकी डोर कच्ची होती है, कोई नही सोचता आजमाने में, बहुत मेहनत लगती है रिश्ते जमाने मे, जिन रिश्तों को पल नही लगता टूटने में, समझ जाओ मजबूती थी ही नही उस रिश्ते में....।

गणतंत्र दिवस २०२३

यह देश मेरा मेरी जान है... मेरे अस्तित्व की पहचान है... मेरी रूह में महके देश की माटी... मेरी रगों में देश की शान है... भारत की बेटी सम्मान मेरा... मेरा भारत देश महान है...

बसन्त पंचमी २०२३

मस्तक ऊँचा रखे सदा, जीवन जीने की सीखे कला, हर पग पर जिसका अनुपम साथ, वह ज्ञान दो माँ हमे सर्वदा....।

कल, आज, कल

आज का समय कितना ही अच्छा क्यो न हो, फिर भी कल तो याद आता ही है, गुजर गया अब ना लौटेगा कभी बस यादों में रह गया हर पल तो याद आता ही है, कितने किस्से, कितनी कहानियाँ याद करते ये दौर भी गुजर जाएगा, आज याद करते है बीते वक़्त को, आज का ये समय भी कल बीता वक़्त बन जायेगा, कुछ समय बीते कल को याद कर लो, कुछ समय आने वाले कल की बात कर लो, लेकिन लौटकर आज में आ जाना यारो, वरना कल जब कल को याद करोगे, तो आज की यादे ताजा हो जाएगी, बर्बाद किये इस वक़्त की आदत, आने वाले कल को भी खा जाएगी, इसीलिए कल, कल को दो थोड़े पल, और आज के नाम कर दो समय पूरा, कल का सोचकर कल में पछतावा हो, ऐसा ना रह जाये कोई पल आज अधूरा....।