श्री राम का आगमन

त्रेतायुग से कलयुग में
मेरे श्री राम आएंगे,
प्रभु श्री राम साथ में अपने
राम राज्य भी लाएंगे,
कलयुग के सब रावण कर लो
अब युद्ध की तैयारी,
यही रात अब अंतिम है 
यही रात है भारी,
दीप जलाओ अंधेरा मिटाओ
पधारेंगे राम खुशियाँ मनाओ
गर्व से सीना फुलाओ और 
घर घर में भगवा लहराओ,
जान लगा दी मिटाने को
कितने युग ही बदल गए,
सनातन धर्म वो सत्य, सूर्य है
जिसका अस्तित्व कोई मिटा ना पाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संस्मरण - तुम 3 साल की हो।

महिला का उपवास

पीहर